फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सिद्दड़ा में 20 कनाल भूमि पर बनेगा पार्क, जलक्रीड़ा स्थल, जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी करेगी निर्माण

Mon, 18 Apr 2022 12:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार सतीश वालिया, जम्मू

सार

सिद्दड़ा में जेडीए खाली पड़ी 20 कनाल भूमि पर पिकनिक स्पॉट कम पार्क का निर्माण करेगा। इसक लिए 90 करोड़ रुपये की डीपीआर मंजूरी के लिए सचिवालय भेजी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहरवासियों को अब पास में ही टहलने के लिए पार्क और जलक्रीड़ा स्थल की सुविधा मिलेगी। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) सिद्दड़ा में खाली पड़ी 20 कनाल भूमि पर पिकनिक स्पॉट कम पार्क का निर्माण करेगा। इसक लिए 90 करोड़ रुपये की डीपीआर मंजूरी के लिए सचिवालय भेजी गई है। इससे लोगों पास में ही सुबह-शाम टहलने और स्वीमिंग पुल में जलक्रीड़ा करने का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


जम्मू शहर में मौजूदा समय में बागे-ए-बाहु, हरि सिंह पार्क और भौर कैंप में ही पार्क की सुविधा है। इसके अलावा शहर कोई अन्य बड़ा पार्क नहीं है, जहां लोग सुबह-शाम टहल सकें। सिद्दड़ा में बनने वाला पिकनिक स्पॉट कम पार्क आधुनिक सुविधाओं से संपन्न होगा। लोग यहां पर सैर करने के साथ ही जलक्रीड़ा करने का भी मौका मिलेगा। 

पर्यटन की दृष्टि से होगा महत्वपूर्ण
श्रीमाता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और कश्मीर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान महत्वपूर्ण होगा। इसमें उन्हें सफर की थकान मिटाने का अवसर मिलेगा क्योंकि इस पार्क का निर्माण हाईवे के किनारे किया जाएगा।
विज्ञापन


अतिक्रमण के कारण प्रभावित था डीपीआर का कार्य
पहले जमीन में अतिक्रमण होने के कारण प्रोजेक्ट अधर में लटक गया था। इस दौरान नगर निगम ने अभियान चलाकर भूमि को कब्जामुक्त करवाया है। यहां पर जेडीए की 200 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि है। इसमें अधिकांश भूमि पर अवैध कब्जे हुए हैं। अब नगर निगम खाली भूमि में परियोजना तैयार कर रहा है। इसका प्रयोग जनहित के लिए किया जाएगा।

सिद्दड़ा में पार्क कम पिकनिक स्पॉट का निर्माण किया जाएगा। डीपीआर मंजूरी के लिए भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद पार्क निर्माण पर काम शुरू होगा। यह आधुनिक सुविधाओं से संपन्न होगा। पर्यटकों को एक ही जगह पर तमाम सुविधाएं मिलेंगी। - पंकज मंगोत्रा, उपाध्यक्ष, जेडीए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें