जम्मू विश्वविद्यालय में यूजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं बीते एक साल से नहीं हुई हैं। इस वजह से छात्रों का सत्र शुरू होने में देरी हो गई है। इसी मुद्दे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगस्त में उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि 30 अगस्त तक डेटशीट जारी की जाएगी।
सितंबर पहले सप्ताह में परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। लेकिन अभी तक डेटशीट भी जारी नहीं की गई है। परिषद ने विवि प्रशासन से मांग की है कि इसी छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया। नतीजे भी जल्द घोषित किया जाएं ताकि पीजी प्रवेश शुरू हो सके और छात्रों का की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोक्लियर इंप्लांट्स के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और चंडीगढ़, यहां मिलेगी सुविधा
यूजी पहले सेमेस्टर के नजीते घोषित करेगा इसी सप्ताह क्लस्टर विवि
क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू इसी सप्ताह यूजी पहले सेमेस्टर के नतीजे घोषित करेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक मुशताक अहमद ने बताया कि फरवरी से अप्रेल के अंत तक परीक्षाएं चलती रही थी। परीक्षा में रेगूलर और प्राइवेट किस्मों के छात्र थे। मई में कापी का मूल्यांकन होना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते किसी भी अध्यापक ने उत्तर पुस्तिका से हाथ नहीं लगाया। इस वजह से नतीजे घोषित करने में देरी हो गई है।