फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में टारगेट किलिंग: पुलवामा में पुलिसकर्मी की गोली मार हत्या, आतंकियों ने 15 घंटे के भीतर की दूसरी वारदात

Fri, 13 May 2022 08:56 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

घाटी में टारगेट किलिंग की दूसरी घटना सामने आई है। पुलवामा के गुदूरा इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी। इसमें उनकी जान चली गई। इससे पहले बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट को गोली मार दी गई थी। इसमें उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
घाटी में तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में आतंकियों ने 15 घंटे के भीतर टारगेट किलिंग की दूसरी घटना को अंजाम दिया है। पुलवामा में शुक्रवार सुबह दहशतगर्दों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि रियाज अहमद ठोकर अपने घर गुदूरा में मौजूद थे। इस बीच कुछ आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।




आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने  अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले बडगाम में गुरुवार शाम को दफ्तर में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें