फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ा, 24 घंटे में 172 नए संक्रमित मिले

Thu, 23 Sep 2021 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1617 तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड की तीसरी लहर की चुनौतियों के बीच राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। पिछले 23 दिन में यहां 1457 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। यहां दैनिक आधार पर लगातार 50 से 100 के बीच नए मामले आ रहे हैं। इसके साथ जिला बारामुला, बडगाम और गांदरबल में भी संक्रमण का प्रसार हो रहा है। प्रदेश में तीसरी लहर के लिए यही जिले एपी केंद्र का काम कर सकते हैं। इस बीच प्रदेश में गुरुवार को 172 नए संक्रमित मामले मिले। जिसमें श्रीनगर से सर्वाधिक 67 मामले हैं। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1617 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी    

प्रदेश में गुरुवार को कुल मिले संक्रमित मामलों में से कश्मीर से 151 मामले हैं। कश्मीर के बारामुला में 36, बडगाम में 14, पुलवामा में 10 और गांदरबल में 15 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू संभाग के दस जिलों में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सभी जिलों प्रत्येक में 10 से कम मामले मिले हैं। जम्मू में चार नए संक्रमित मामले मिले। जिला उधमपुर और सांबा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...    
विज्ञापन


135084 लोगों का टीकाकरण 
जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। प्रदेश में दैनिक आधार पर एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 135084 लोगों का टीकाकरण किया गया, इसमें पहली खुराक में 76126 और दूसरी खुराक में 58958 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक 9745147 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो अनुमानित आबादी पर 79.70 फीसदी है। जिला सांबा में 100 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है, जबकि रामबन में 92.40 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक फ्रंट लाइन, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 10514041 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें