फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एकजुटता का संदेश दे गए राहुल, पार्टी को आगामी विधानसभा की तैयारियां करने को कहा

Sat, 11 Sep 2021 07:54 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

वर्ष 2008 से प्रदेश कांग्रेस का विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन लगातार गिरता रहा है। रैली के दिन ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल और खराब मौसम के बावजूद संभागभर से लोग राहुल को सुनने पहुंचे थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी जम्मू कश्मीर का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर नेतृत्व को एकजुटता का संदेश दे गए। उन्होंने प्रदेश कैडर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने को कहा है। पार्टी को दोबारा खड़ा करने की भी बात कही गई है। राहुल ने पार्टी की एकजुटता पर संतोष जताते हुए कहा है कि सब ठीक है। आगामी चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के योगदान की जरूरत का भी अहसास कराया गया।

विज्ञापन


यह बातें राहुल ने गत दिवस दोपहर के खाने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा में कही थी। पार्टी नेताओं ने बताया कि दौरे के दौरान कोई विस्तृत चर्चा तो नहीं हुई, लेकिन संक्षेप मुलाकात के दौरान राहुल ने गंभीरता से आगामी चुनावों की तैयारियां करने पर जोर दिया है। वर्ष 2008 से प्रदेश कांग्रेस का विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन लगातार गिरता रहा है।

जिसकी भरपाई के लिए अब जम्मू कश्मीर में वर्ष 2002 से 2008 की उपलब्धियों का खाका तैयार किया जा रहा है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव में भुनाया जाएगा। राहुल की रैली की बात करें तो प्रदेश नेतृत्व बेहतर शक्ति प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है। रैली के दिन ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल और खराब मौसम के बावजूद संभागभर से लोग राहुल को सुनने पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पांच बड़ी खबरें: अल्ताफ बुखारी बोले गिरगिट की तरह रंग बदलता है गुपकार गठबंधन, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने
विज्ञापन


रैली में प्रदेश नेतृत्व के सभी धड़ों के नेता एक साथ दिखे थे, जिससे उम्मीद की जा रही है कि आगामी चुनाव की तैयारियां भी साथ रह कर की जाएंगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा का कहना है कि पार्टी एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कैडर के योगदान की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें