हाईकोर्ट के जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर ने दृष्टिहीन लड़कियों के लिए लुइस ब्रेल मेमोरियल स्कूल रूपनगर द्वारा भूमि आवंटन मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए समिति का गठन किया है। यह समिति मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव, जेडीए के वीसी की सदस्यता के साथ काम करते हुए इस मामले का निपटारा करेगी।
इस मामले में याचिका नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड द्वारा दायर की गई है, जिसकी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एक शाखा है। यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत एक पंजीकृत सोसायटी है। सोसायटी रूप नगर कॉलोनी में दृष्टिहीन लड़कियों के लिए एक स्कूल चलाती है।
उक्त विद्यालय का निर्माण लगभग दो कनाल भूमि पर किया गया है। यहां पर पचास लड़कियों पढ़ाई कर रही हैं। इसमें आवासीय क्वार्टर और छात्रावास के साथ-साथ क्लास रूम भी हैं। न्यायमूर्ति ठाकुर ने आगे कहा कि तस्वीरों से जो रिट याचिका के साथ संलग्न की गई हैं।
यह भी पढ़ें- पांच बड़ी खबरें: अल्ताफ बुखारी बोले गिरगिट की तरह रंग बदलता है गुपकार गठबंधन, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने
यह देखा जा सकता है कि जम्मू नगर निगम निर्माण की प्रक्रिया में है। तस्वीरों से यह भी स्पष्ट है कि मौजूदा भवन भीड़भाड़ वाला प्रतीत होता है। जिससे उक्त संस्थान में रखे गए बच्चों के आवागमन के लिए कोई जगह नहीं है।