फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year ender 2021:खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बनाई पहचान, जम्मू एयरपोर्ट से भी शुरू हुई रात्रि विमान सेवा

Fri, 31 Dec 2021 12:26 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आईपीएल में सबसे तेज गेंद 152.95 की रफ्तार से डालने वाले उमरान मालिक हो या फिर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले अब्दुल समद, दोनों ने प्रदेश का मान बढ़ाया। वहीं  जम्मू एयरपोर्ट पर लोड पेनल्टी हटने से पूरी यात्री क्षमता के साथ विमान सेवा शुरू हुई तो एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 में खेल की दुनिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर भी अपनी पहचान बनाई। आईपीएल में सबसे तेज गेंद 152.95 की रफ्तार से डालने वाले उमरान मालिक हो या फिर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले अब्दुल समद, दोनों ने प्रदेश का मान बढ़ाया। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर वुमन वनडे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर महिला टीम के पहली बार क्वॉटरफाइनल में पहुंचने के सफर ने खेल प्रेमियों का उत्साहित किया। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों में कश्मीर के स्कीयर आरिफ खान ने क्वालीफाई किया तो महिला चैलेंजर ट्रॉफी में प्रदेश से पहली महिला खिलाड़ी सरवाल देवी का चयन हुआ। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट से रात्रि विमान सेवा हुई शुरू 
साल 2021 में परिवहन प्रणाली में काफी सुधार देखने को मिला। जम्मू एयरपोर्ट के रनवे का विस्तारीकरण होने के साथ रात्रि विमान सेवा शुरू हुई। जम्मू एयरपोर्ट पर लोड पेनल्टी हटने से पूरी यात्री क्षमता के साथ विमान सेवा शुरू हुई तो एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। नवंबर तक जम्मू एयरपोर्ट से 743268 यात्रियों ने सफर किया, जो 2020 में 413269 था। वहीं जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के बेड़े में पहली बार 40 एसी बसें शामिल हुई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें