फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बलदेव ने संभाला जेके बैंक के पहले एमडी और सीईओ का दायित्व

Fri, 31 Dec 2021 12:08 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अधिकारियों से बैठक कर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। एमडी और सीईओ के रूप में उनकी तीन साल की नियुक्ति को गत अक्तूबर में मंजूरी दी गई थी।
 
विज्ञापन
बलदेव प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलदेव प्रकाश ने जम्मू-कश्मीर बैंक के पहले प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाल लिया। बलदेव प्रकाश को एसबीआई में बैंकिंग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नीति बनाने, मस्कट (ओमान) में ट्रेजरी संचालन समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक कामकाज का अनुभव है। 

विज्ञापन


बलदेव प्रकाश की नियुक्ति को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में अनुमोदित किया गया था, जिसके एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने उन्हें बैंक के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया था। एमडी और सीईओ के रूप में उनकी तीन साल की नियुक्ति को गत अक्तूबर में मंजूरी दी गई थी। निवर्तमान सीएमडी आरके छिब्बर से कार्यभार संभालने के बाद सीईओ बलदेव प्रकाश ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अध्यक्षों और कार्यक्षेत्र प्रमुखों के साथ बैठक कर संक्षिप्त जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर बैंक की 83 वर्षों से अधिक समय से लोगों की सेवा करने की उल्लेखनीय विरासत रही है। लोगों के मजबूत भावनात्मक जुड़ाव के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख के वित्तीय परिदृश्य में इसका व्यवस्थित महत्व है। उन्होंने सीएमडी के तौर पर आरके छिब्बर द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। बलदेव प्रकाश एसबीआई, मुंबई में मुख्य महाप्रबंधक, डिजिटल और लेनदेन बैंकिंग विपणन थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें