केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने बोर्ड और प्रशासनिक विभाग की शर्त को सही ठहराया। 20 आवेदकों ने कैट में दी थी चुनौती। भर्ती नियमों की शर्त संख्या 6 हटाने की मांग उठाई थी।
चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए 12वीं से ज्यादा पढ़े अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड और प्रदेश प्रशासनिक विभाग के आवेदन शर्त को सही ठहराया है। इस मामले में 12वीं से अधिक शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों ने कैट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
20 युवाओं ने न्यायाधिकरण में याचिका दायर कर जेकेएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना में शर्त नंबर छह को रद्द करने की मांग की थी। शर्त संख्या छह के अनुसार चतुर्थ श्रेणी में न्यूनतम 10वीं और अधिकतम योग्यता 12वीं कक्षा है।
इस शर्त को पूरा न करने वाले चतुर्थ श्रेणी पद की भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। यदि आवेदन करते हैं और भविष्य में उनकी शैक्षणिक योग्यता शर्त के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो ऐसे उम्मीदवार का आवेदन रद्द माना जाएगा।