फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 28 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की एक बार फिर से घोषणा हो गई है। 28 अगस्त को प्रधान समेत अन्य पदों के लिए मतदान होगा और अगले दिन सुबह 11 बजे से 29 अगस्त को चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। बार एसोसिएशन की बैठक में तमाम सुझाव और चर्चा के बाद सर्वसम्मित से यह फैसला लिया गया। इसके पहले पिछले दो सालों में तीन बार चुनाव कराने की घोषणा की गई, लेकिन कोविड पाबंदियों के चलते चुनाव नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

बैठक में पहले तय किया गया कि चुनाव 14 अगस्त को कराए जाएं और 15 अगस्त को नतीजों की घोषणा होगी, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के लिए इसे 21 और 22 अगस्त को कराने की बात हुई, लेकिन इसमे भी 22 तारीख को रक्षा बंधन की छुट्टी आ गई। ऐसे में छुट्टियों को देखते हुए चुनाव 28 अगस्त को कराने और 29 को नतीजे घोषित करने का फैसला लिया गया। बार एसोसिएशन ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 2 अगस्त को नामांकन भरे जा सकेंगे। 10 अगस्त तक नामांकन भरने की अंतिम तिथि होगी। 12 अगस्त को स्क्रूटनी होगी। 13 अगस्त को नामांकन वापस लेने का दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें