फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल ने एनआईटी श्रीनगर के 700 बेड वाले मेगा बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी

Thu, 26 Aug 2021 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज की कल्पना कल का आविष्कार हो सकती है। इसलिए इंजीनियरिंग के छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना जरूरी है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को एनआईटी श्रीनगर के 700 बिस्तरों वाले मेगा बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश के उत्तरी राज्यों में प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक के स्थायी परिसर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाएगी। हम जम्मू-कश्मीर को कौशल राजधानी बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुछ इस अंदाज में ससुराल पहुंची दुल्हन, महिलाओं पर पाबंदियां लगाने वालों के मुंह पर तमाचा हैं तस्वीरें
विज्ञापन


उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए अनुसंधान, नवाचार और मानव पूंजी के निर्माण के लिए अकादमिक एवं उद्योग सहयोग महत्वपूर्ण है। तकनीकी संस्थानों को समाज के लाभ के लिए नई तकनीकों के साथ प्रयोग करना चाहिए। नए युग की इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकियां दुनिया को और अधिक कनेक्टेड बना रही हैं। इसके साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बदल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें