17 सितंबर - आतंकियों ने पुलिस में बतौर फॉलोवर काम कर रहे कुलगाम के बंटू शर्मा को नजदीक से गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। यह परिवार पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से कश्मीर में रह रहा है।
5 अक्तूबर - आतंकवादियों ने इकबाल पार्क के पास बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू पर गोलियां चलाईं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
5 अक्तूबर - श्रीनगर में लाल चौक के बाद लाल बाजार में आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में भेलपुरी बेचने वाले एक गैर स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र पासवान निवासी भागलपुर बिहार के रूप में हुई।
5 अक्तूबर - आतंकियों ने बांदीपोरा के हाजिन इलाके में मोहम्मद शफी पर फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन भर्ती होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
7 अक्तूबर- जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई।
16 अक्तूबर- आतंकियों ने पुराने श्रीनगर और पुलवामा में दौ गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाया। इसमें एक देवेंद्र साह, बिहार का रहने वाला था और दूसरा सगिर अहमद, यूपी के सहारनपुर का रहने वाला था।