फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जेकेपीडीसीएल का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने घर और कार्यालय भी खंगाला 

Thu, 30 Sep 2021 10:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेकेपीडीसीएल के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेकेपीडीसीएल के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद जेई के घर और कार्यालय पर भी सीबीआई ने छापा मारा और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जेई विशाल बाली ने बिजली का मीटर अपडेट करने के लिए रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...    

बताया जाता है कि सीबीआई के पास एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके घर बिजली का पुराना मीटर हटाकर नया लगाया गया है। जिसे अपडेट किया जाना है। जेई विशाल ऐसा करने के लिए दस हजार रुपये मांग रहा था वह पांच हजार देने को तैयार थे परंतु वह नहीं मान रहा।
विज्ञापन


जेई ने शिकायतकर्ता को कहा था कि अगर उसका मीटर अपडेट नहीं हुआ तो बिजली बिल ज्यादा आएगा। वीरवार को सीबीआई की टीम ने विशाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को कहा कि वह उसे अपने क्षेत्र में बुला ले। जैसे ही उसे शिकायतकर्ता ने उसे डिग्याना बुला कर पांच हजार रुपये दिए सीबीआई ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें