फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्यानंद राय बोले: जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के हर संभव प्रयास कर रही केंद्र सरकार

Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आश्वासन दिया कि जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने शांति और विकास में अपनी रुचि दिखाई है। उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में विकास और शांति के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। तीन दिवसीय दौरे पर कुपवाड़ा पहुंचे मंत्री गुरुवार को ब्लॉक डेवलेपमेंट काउंसिल(बीडीसी) अध्यक्षों, पीआरआई को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी भाषी लोग, राजनीतिक कार्यकर्ता, गुज्जर बक्करवाल समुदाय, पूर्व सैनिक, पंचायत राज आंदोलन, इंजीनियरों के स्वयं सहायता समूह शामिल रहे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...    

बीडीसी, पीआरआई और प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मांगों को सामने रखा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने शांति और विकास में अपनी रुचि दिखाई है। उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसएफ के सैनिक सम्मेलन में बढ़ाया हौसला
इसके बाद मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के कुपवाड़ा स्थित सेक्टर मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने एक सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर राय को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा के साथ-साथ भीतरी इलाकों में बीएसएफ के जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मंत्री ने कठिन इलाकों में भी उच्च मनोबल और प्रेरणा बनाए रखने के लिए सैनिकों की सराहना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें