फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर किए, लश्कर के टॉप कमांडर को भी मार गिराया

Mon, 23 Aug 2021 07:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर शहर में दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्द मार गिराए गए हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चला रखा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। 

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी गोलीबारी करते रहे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। 
विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर शहर में दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आज बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिसटेंस फ्रंट के टॉप कमांडर अब्बास शेख और साकिब मंजूर को मार गिराया। दोनों दहशतगर्द आम लोगों की हत्या में शामिल थे। 
विज्ञापन

इससे पहले, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसमें टॉप-10 की सूची में शामिल दहशतगर्द वकील शाह भी शामिल था। उसने त्राल नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश पंडिता समेत कई लोगों की हत्या की थी।

मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47, एक एसएलआर, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद हुए थे। यह यूबीजीएल 11 दिसंबर 2018 को शोपियां के जैनापोरा में अल्पसंख्यक चौकी पर हमला कर लूटा गया था। मारे गए आतंकी जनजातीय महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न भी करते थे। आईजी कश्मीर और विक्टर फोर्स के जीओसी ने इसे बड़ी कामयाबी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें