पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 122 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ तीन मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग में दो व कश्मीर में एक की मौत हुई। कश्मीर में 79 व जम्मू संभाग में 43 नए मामले आए हैं। 129 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में एक व जीएमसी राजोरी में एक मरीज की मौत हुई। श्रीनगर के सीडी अस्पताल में भी एक मरीज की जान गई है। जम्मू संभाग में नए मामलों की बात करें तो जम्मू जिले में नौ, उधमपुर में तीन, राजोरी में छह, डोडा में 11, किश्तवाड़ में दस, पुंछ में दो नए मामले आए हैं।
श्रीनगर में 29, बारामुला में नौ, बडगाम में 15, पुलवामा में छह, कुपवाड़ा में तीन, अनंतनाग में एक, बांदीपोरा में चार, गांदरबल में आठ और कुलगाम में चार मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4389 पर पहुंच गया हैं। कुल मामले 322550 हो गए हैं। हालांकि, एक्टिव मामलों की संख्या 1400 ही है।