फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख : जम्मू-कश्मीर बैंक ने 20 पदों के लिए मांगे आवेदन, 17 नवंबर तक होंगे आवेदन

Sun, 07 Nov 2021 11:53 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी के लिए लद्दाख के स्थानीय अभ्यर्थी ही होंगे पात्र। पदों को सिर्फ पांच साल के लिए भरा जाएगा। 
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में जम्मू-कश्मीर बैंक के प्रोबेशनरी अधिकारी के 20 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 17 नवंबर को आवेदन की अंतिम तिथि है। बैंक की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि लद्दाख के स्थानीय अभ्यर्थी ही इन 20 पदों के लिए आवेदन के पात्र हैं। पदों को सिर्फ पांच साल के लिए भरा जाएगा। आईबीपीएस मुंबई के सहयोग से ऑनलाइन मोड से पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर 2005 आरक्षण अधिनियम के तहत अभ्यर्थियों को आरक्षण देने का प्रावधान भी रखा गया है। अनुसूचित जाति को एक फीसदी आरक्षण, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी, सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 4 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। लिखित  परीक्षा केंद्र लेह, कारगिल, श्रीनगर, जम्मू, दिल्ली, सांबा और चंडीगढ़ में बनाए जाएंगे। लिखित परीक्षा की तारीख अलग से जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें