फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद

Sun, 03 Oct 2021 09:46 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू

सार

पिछले एक साल से पाकिस्तान की तरफ से की जा रही ड्रोन गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है, जो कि सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसी साल जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर भी ड्रोन हमला हुआ था।
विज्ञापन
बरादम की गई हथियारों की खेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से एक ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की है। गिराए गए पैकेट से एक एके राइफल, तीन मैगजीन, 30 गोलियां और एक दूरबीन बरामद हुई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर फलैन मंडल के सौंजना गांव से की गई है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, इस दौरान तार से बंधा एक पीला पैकेट और पेलोड ले जाने के लिए एक लकड़ी का आधार मिला, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जिसमें उन्हें तार से बंधा एक पीला पैकेट मिला जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और जिन्होंने इस खेप को लेना था उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फारूक अब्दुल्ला को लोन की नसीहत: अगर ऐसा करेंगे तो मुस्लिम वोट नहीं बंटेगा, जो भी कहेंगे मैं करूंगा   
विज्ञापन


बता दें कि पिछले एक साल से पाकिस्तान की तरफ से की जा रही ड्रोन गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है, जो कि सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पिछले एक साल से दो ड्रोन पकड़े हैं और बड़ी मात्रा में कई हथियार भी बरामद किए हैं। इस साल जम्मू के भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले की वजह से सीमा पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें