फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं या दसवीं के बाद पढ़ाई का मन नहीं है तो करें यह कोर्स, पांच जनवरी है आवेदन की अंतिम तिथि

Sat, 29 Dec 2018 03:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ITI - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अगर आपका आठवीं या दसवीं के बाद पढ़ाई का मन नहीं है तो आईटीआई कर सकते हैं। प्रदेश के 18 संस्थानों में विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश को आवेदन शुरू हो गए हैं। कुल एक हजार सीटें हैं। आने वाली पांच जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। कोर्स की अवधि छह माह की रहेगी। इसमें प्रवेश को आठवीं या दसवीं ही न्यूनतम योग्यता रखी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के सात सरकारी आईटीआई जम्मू समेत राजोरी, हीरानगर, किश्तवाड़, पुंछ, कठुआ और उधमपुर जम्मू संभाग में स्थित हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग की पूर्व निदेशक अनु मल्होत्रा के मुताबिक प्रदेश भर में कुल 54 आईटीआई हैं। सरकारी आईटीआई में प्रशिक्षार्थियों की कंप्यूटर जैसे ट्रेड्स में बेहतर संख्या रहती है।

जम्मू संभाग के आईटीआई और मौजूद ट्रेड्स
जम्मू-कंप्यूटर लैंग्वेज, डाटा इंट्री आपरेटर, सैनिटरी हार्डवेयर फिटर, साफ्टवेयर एप्लिकेशन
राजोरी-साफ्टवेयर एप्लिकेशन, ड्राइवर मैकेनिक, डाटा इंट्री आपरेटर
हीरानगर-साफ्टवेयर एप्लिकेशन
किश्तवाड़-साफ्टवेयर एप्लिकेशन, सैनिटरी हार्डवेयर फिटर
पुंछ-ड्राइवर मैकेनिक, सैनिटरी हार्डवेयर फिटर
कठुआ-रूरल इंफार्मेटिक्स मैनेजमेंट
उधमपुर-साफ्टवेयर एप्लिकेशन

 
विज्ञापन

जम्मू संभाग में 375 सीटें, कश्मीर में दुगुनी

जम्मू संभाग के सात आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स में 375 सीटें हैं। इनमें जम्मू में 99, राजोरी में 104, हीरानगर में 26, किश्तवाड़ में 47, पुंछ में 47, कठुआ में 26 और उधमपुर में भी 26 ही सीटें हैं। कश्मीर संभाग में अलबत्ता जम्मू से दुगुनी सीटें हैं। यहां कुल 625 सीटें हैं। यहां आईटीआई की संख्या भी जम्मू से अधिक हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें