फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने रामगढ़ में सीमा पुलिस चौकियों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को रामगढ़ क्षेत्र की बार्डर पुलिस चौकियों का दौरा कर सीमा के निकट स्थित सीमा पुलिस चौकियों और थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने सीमा सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

रामगढ़ सेक्टर में सीमा पुलिस चौकियों दग, अबताल, कामोर, कौलपुर और थाना रामगढ़ का दौरा किया। इनमें तैनात संबंधित अधिकारी, प्रभारी और लोगों से बातचीत की। सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने पर जोर दिया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि वह आम लोगों के साथ अपने तालमेल को बढ़ाएं। उन्होंने रामगढ़ दौरे के दौरान थाने के सामान्य कामकाज और अपराध की स्थिति की समीक्षा की। एसएसपी ने बाबा चमलियाल की दरगाह का दौरा किया और माथा टेका। लोगों ने भी दरगाह पर आए अधिकारी से मुलाकात की और कुछ मांगें उठाईं। इस अवसर पर एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें