विजयपुर। थाना अंतर्गत सब्जी मंडी के पास पुलिस ने गुप्त नाका लगाया। इस दौरान एक कार को रोका। उसमें बैठे तीन युवकों की तलाशी ली गई। तो उनसे 19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तीनों युवकों को थाने में जांच के लिए लाया गया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि नाका चेकिंग के दौरान कार को रोका गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है, और उनसे पूछताछ जारी है। संवाद