फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां की रसोई में मिला 10 दिन पुराना खाने का सामान, अधिकारियों ने कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। खाद्य आपूर्ति, मापतौल विभाग और नगर निगम की हेल्थ विंग टीम ने वीरवार को गांधी नगर में 15 दुकानों और रेस्तरां में दबिश देकर लोगों को परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों और मिठाईयों की जांच की। गणपति फूड जंक्शन (नत्थू स्वीट शॉप) की रसोई में 10 दिन पुराना खाने का सामान मिला, जिसे टीम ने नष्ट करवा दिया। वहीं, भविष्य में ऐसी स्थिति मिलने पर रेस्तरां सहित अन्य दुकानों को सील करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने गांधी नगर क्षेत्र की 15 दुकानों और रेस्तरां की जांच की। इसमें पहलवान स्वीट शॉप, जय हिंद बेकर, बिल्लू व चाचे की मीट की हट्टी, गणपति फूड जंक्शन और दो ढाबे शामिल थे। कई दुकानों में दाम सूची गायब मिली, जबकि अन्य जगहों पर कई कमियां पाई गईं। गणपति फूड जंक्शन (नत्थू स्वीट शॉप) की रसोई देखकर टीम के होश उड़ गए। पाव भाजी का मसाला पत्थर की तरह सख्त हो चुका था, जिसे गर्म कर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा रेस्तरां में 10 दिन पुराना बना हुआ माल रखा गया था। टीम ने पुराने सामान को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान फूड जंक्शन के मालिक और टीम में काफी बहस हुई। खाद्य आपूर्ति विभाग की उप निदेशक सोनिया वैैद ने बताया कि रसोई की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। इसमें रखा गया सामान 10 दिन पुराना था। मालिक में जांच में सहयोग की बजाए बहस शुरू कर दी। पुराने सामान को नष्ट कर दिया गया है। भविष्य में रसोई की ऐसी हालत मिलने पर सील करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें