जम्मू। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजयुमो की भारत दर्शन सुशासन यात्रा चार दिवसीय अध्ययन दौरे पर तीन जून को जम्मू पहुंचेगी। यह जानकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने वीरवार को प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा देशभर के भाजयुमो नेता और कार्यकर्ता सुशासन यात्रा में शामिल रहेंगे। अखनूर फोर्ट और जिया पोता घाट और विश्व विरासत बौद्ध स्थल अंबारां का दौरा करवाया जाएगा। चार जून को सुशासन यात्रा की टीम पश्चिम पाकिस्तान रिफ्यूजियों और आरएस पुरा के सीमावर्ती लोगों से बातचीत करेगी। अनुच्छेद-370 की समाप्ति के बाद गोरखा और वाल्मीकि समाज के जीवन में आए बदलाव को जाना जाएगा। रियासी का दौरा कर टीम विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को देखेगी। इसके अलावा जंबू जू, आईआईटी और आईआईएम का दौरा भी होगा। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह और सचिव अजय परगाल आदि भी मौजूद रहे।