फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीता काटने को लेकर सरपंच और डीडीसी सदस्य में हुई नोकझोंक

विज्ञापन
चक्क शेरा रासीविंग स्टेशन में एक अन्य लगाए गए 6.3 एमबीए ट्रांसफार्म लोगों को समर्पित करती तरेवा सर?
विज्ञापन
अरनिया। विद्युत आपूर्ति की किल्लत परेशान पांच पंचायत के करीब 27 हजार लोगों को मंगलवार को राहत मिल ही गई। चक्क शेरा रिसीविंग स्टेशन पर 6.3 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से पांच पंचायत की विद्युत आपूर्ति में सुधार हो गया है। इस पर लोगों ने जिला प्रशासन व विद्युत विभाग का आभार जताया। इस बीच फीता काटने को लेकर डीडीसी सदस्य व सरपंच के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिजली किल्लत से परेशान सीमावर्ती पांच पंचायत के लोगों ने 14 अगस्त को तरेवा सरपंच बलबीर कौर की अगुवाई में चक्क शेरा रिसीविंग स्टेशन पर ताला जड़ दिया था। यहां सभी पैनल बंद कर दिया गया था। अधिकारों के जल्द समाधान निकालने का आश्वासन मिलने पर ताला खोला गया। सरपंच बलबीर कौर ने बताया कि यह हम सभी की एकजुटता का नतीजा है कि आज से हम सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति का लाभ उठा सकेंगे। इससे पांच पंचायत हल्कों के करीब 27 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
सरपंच बलबीर कौर ने पीडीडी कमिश्नर रोहित कंसल, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, एसडीएम व एसडीपीओ आरएस पुरा, तहसीलदार सुचेतगढ़ अभिनव शर्मा, नायब तहसीलदार रमेश शर्मा तथा पीडीडी के एक्सईएन अशोक छिब्बर, एईई मनोज मन्हास, जेई राम प्रसाद शर्मा व एमडी गुरमीत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन सभी के प्रयास से सीमावर्ती लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

------
क्यों हुई नौकझोंक
वास्तव में चक्क शेरा रिसीविंग स्टेशन सुचेतगढ़ तहसील में है। टीएस टोनी वहां के डीडीसी सदस्य हैं। मगर मेहनत और दौड़ धूप तरेवा की सरपंच बलबीर कौर द्वारा की गई है। उनके प्रयास से यहां 6.3 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। मंगलवार को इसके चालू करने के लिए फीता काटा जाना था जो बलबीर कौर द्वारा काटा गया, जबकि संबंधित जिला विकास परिषद का सदस्य होने के नाते टीएस टोनी फीता काटना चाहते थे। मगर ऐसा नहीं हो सका। इसे लेकर दोनों की तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें