फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी के दरबार में गला काटने की कोशिश, कानपुर निवासी व्यक्ति बोला- परिवार से बिछड़ गया था

Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा।

सार

कानपुर जिले से परिवार के साथ कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए एक व्यक्ति ने सोमवार को ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश की। पुलिस परिवारवालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से परिवार के साथ कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए एक व्यक्ति ने सोमवार को ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने व्यक्ति को फौरन कटड़ा के एक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कानपुर के बर्रा-5 निवासी यशपाल उर्फ बिट्टू परिवार के साथ माता के दर्शन करने कटड़ा पहुंचा था। यात्रा के दौरान वह परिवार से बिछड़ गया। हताशा में उसने जम्मू-कटड़ा रोड पर ब्लेड से गला काटने का प्रयास किया। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया है कि यशपाल के बयान के अनुसार उसने अपने परिवार से बिछड़ने के कारण ही अपना गला काटने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस परिवारवालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें