फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एमए स्टेडियम में सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे राष्ट्रीय तीरंदाजी मुकाबले

Tue, 22 Mar 2022 12:14 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।

सार

जम्मू के एमए स्टेडियम में 41वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मुख्य स्पर्धाओं का आगाज मंगलवार से होगा। स्पर्धा का मुख्य आकर्षण विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी,ओलंपियन अतानु दास और ओलंपियन तरुणदीप राई होंगे। 
विज्ञापन
एमए स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

41वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मुख्य स्पर्धाओं का आगाज मंगलवार से एमए स्टेडियम में होगा। रिकर्व स्पर्धा में सुबह आठ बजे से मुकाबले शुरू होंगे। इस स्पर्धा का मुख्य आकर्षण विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी,ओलंपियन अतानु दास और ओलंपियन तरुणदीप राई होंगे। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्य मुकाबलों के लिए सोमवार को एमए स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी पहुंच गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक हजार के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप 30 मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें