फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर उचित ध्यान देने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सरना पंचायत के गांव नंगल में सीआरपीएफ की 38 वीं वाहिनी की ओर से बुधवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में यूनिट डॉक्टर व फार्मासिस्ट के साथ ब्लॉक नड के चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर उचित ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन कमांडिंग अधिकारी दवेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की रक्षा के लिए और वैश्विक महामारी और अन्य बीमारियों से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से 38 वीं बटालियन सीआरपीएफ ने शिविर लगाया है। उन्होंने कहा कि इस गांव को चुनने का विचार यह था कि यहां कोई औषधालय नहीं है। लगभग 1700 आबादी वाले कुल 6 गांव इस पंचायत के अंतर्गत आते हैं। इस अवसर पर दीपक मेहरा, डीएस बिष्ट, संजय मोहंती, डॉ. राहुल मालपोत्रा एसएमओ, राजपाल, डॉ. नसरीन अख्तर, डॉ. भगवती प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें