फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yasin Malik Convicted: गुपकार गठबंधन ने यासीन मलिक को मिली उम्रकैद की सजा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Wed, 25 May 2022 06:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीएजीडी के प्रवक्ता यूसुफ तारिगामी ने कहा कि यासीन मलिक को मिली सजा दुर्भाग्यपूर्ण और शांति की कोशिशों को झटका है। इससे पीएजीडी को डर है कि कश्मीर घाटी में अनिश्चितताएं और बढ़ेंगी और इससे अलगाव और अलगाववादी भावनाओं को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
PAGD - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। गुपकार गठबंधन(पीएजीडी) ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। पीएजीडी ने यासीन मलिक को मिली सजा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसे शांति के प्रयासों को झटका करार दिया है।
विज्ञापन

पीएजीडी के प्रवक्ता यूसुफ तारिगामी ने कहा कि यासीन मलिक को मिली सजा दुर्भाग्यपूर्ण और शांति की कोशिशों को झटका है। इससे पीएजीडी को डर है कि कश्मीर घाटी में अनिश्चितताएं और बढ़ेंगी और इससे अलगाव और अलगाववादी भावनाओं को और बढ़ावा मिलेगा।
 
पीएजीडी का कहना है कि एनआईए कोर्ट ने फैसला सुनाया है लेकिन, न्याय नहीं किया है। भाजपा और कॉरपोरेट मीडिया में इसे विजय की तरह प्रदर्शित किया जा रही है, जिसके विपरीत आना तय है। इस बीच उनका सुझाव है कि यासीन मलिक को इस फैसले को चुनौती देने के लिए सभी कानूनी अवसरों का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें