फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूल में 2600 लोगों की जांच दी निशुल्क दवा

विज्ञापन
रामनगर के गूल में स्वास्थ्य मेला में हिस्स लेने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने पीआरआई और वरिष्ठ डॉक्टरों के सहयोग से सोमवार को गूल में ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया। इसका उद्घाटन उपमंडल मजिस्ट्रेट गियास-उल-हक की उपस्थिति में किया गया था।
विज्ञापन

उपायुक्त मुसरत इस्लाम के तत्वावधान में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद फरीद के समग्र पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में तहसीलदार गूल राकेश कुमार, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बशीर अहमद, नोडल अधिकारी आयुष डॉ. संजय चड्ढा, आदि मौजूद रहे। इसका स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया। मेले में उन्हें निशुल्क चिकित्सा, परीक्षण और दवा की सुविधा दी गई।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि 27 अप्रैल को बनिहाल में भी प्रखंड स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मेला में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएमओ ने बताया कि मेले में जनता को चिकित्सक, सर्जन, हड्डी रोग सर्जन, स्त्री रोग और प्रसूति, बाल रोग, नेत्र, ईएनटी सर्जन, दंत सर्जन और नैदानिक सेवाएं, आदि की सेवाएं मिल रही हैं। इस दौरान 2600 लोगों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।

रामनगर के गूल में स्वास्थ्य मेला में हिस्स लेने पहुंचे ग्रामीण- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें