फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जल शक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय के वार्ड 12 में स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग, जिला प्रधान शील मगोत्रा और पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के बाहर मुंशी राम बाली और देवेंदर सिंह के नेतृत्व में इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पल्ली दौरे के दौरान उनके हित के लिए कोई घोषणा नहीं की गई। विभाग में काम करने वाले कई अस्थायी कर्मचारी आज भी स्थायी होने का सपना देख रहे हैं। उन कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला। आए दिन वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए संघर्ष कर रहे है।
इस संदर्भ में कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों व भाजपा के मुख्य नेताओं से भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के दौरे से उम्मीद थी कि वह उनके लिए कोई घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके लिए भाजपा से जुडे़ शीर्ष नेता जिम्मेदार हैं। इससे पहले कर्मचारी अपने कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंचे, जहां पौनी बारादरी सड़क के बीच खड़े होकर भाजपा व उसके पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें