जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में चार आतंकी सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों द्वारा उनकी तलाश में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं मिनी कश्मीर नाम से प्रसिद्ध भद्रवाह घाटी फिर से कट, ओके और गुड शॉट की आवाज से गूंजने लगी है। यहा पर वेब सीरीज की शूटिंग जारी है, जो करीब 40 दिन तक चलनी है। साथ ही ड्रोन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। उच्च स्तर पर पुलिस मुख्यालय में एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित करने पर मंथन किया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में चार आतंकी सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों द्वारा उनकी तलाश में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी बुधवार को आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दी। पत्रकारों द्वारा एक समारोह में सुरक्षाबलों पर हमलों की संख्या में वृद्धि के बारे में पूछे जाने के सवाल पर आईजीपी कश्मीर ने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
मिनी कश्मीर नाम से प्रसिद्ध भद्रवाह घाटी फिर से कट, ओके और गुड शॉट की आवाज से गूंजने लगी है। यहा पर वेब सीरीज की शूटिंग जारी है, जो करीब 40 दिन तक चलनी है। इसमें फिल्म अभिनेता अरबाज खान हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को भद्रवाह पहुंचने के बाद अरबाज खान वह शूटिंग में व्यस्त है। इसके साथ ही अन्य फिल्म सितारे भी यहां पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
ड्रोन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। उच्च स्तर पर पुलिस मुख्यालय में एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित करने पर मंथन किया जा रहा है। महत्वपूर्ण जगहों पर इसको स्थापित किया जाएगा। पुलिस इसे प्रभावी तरीके से स्थापित करेगी। आधुनिक तकनीक से लैस सिस्टम से ड्रोन की चुनौती से निपटा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इसके लिए व्यापक योजना तैयार कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
श्रीनगर जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने मंगलवार को पांच और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें यतीम ट्रस्ट बेमिना, खोनमुह में एक कारखाना, नौपोरा में इमाम बारगाह, शेख हमजा कॉलोनी लाल बाजार और शेख फैसल कॉलोनी बचपोरा शामिल हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण में वृद्धि के बाद की स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सप्ताह भर से पाजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मामले श्रीनगर जिले से हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित 7186 पीड़ितों को वर्ष 2021-22 में 8.91 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता सीधे बैंकों को भेजी जाएगी। आधार से लिंक खाताधारकों को ही इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........