फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fit India: फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली ने जम्मू-कश्मीर में किया प्रवेश, कठुआ में हुआ स्वागत

Mon, 12 Sep 2022 01:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

18 हजार किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान 250 से ज्यादा जिलों में गुजरते हुए रैली फिट इंडिया के साथ ही कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। रैली को दिल्ली से गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 
विज्ञापन
फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली में शामिल सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली रविवार को अमृतसर से चलकर जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई। रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर (10 महिलाएं) 75 दिन के भ्रमण के लिए निकले हैं। ये बाइकर इस अवधि में 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए छह अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन


18 हजार किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान 250 से ज्यादा जिलों में गुजरते हुए रैली फिट इंडिया के साथ ही कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। रैली को दिल्ली से गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से करवाई जा रही रैली में बाइकर जम्मू-कश्मीर की सीमा में दाखिल हुए तो उनका लखनपुर भव्य स्वागत किया गया। हार पहनाने के साथ ही उन्हें अगले कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी गई। रैली कठुआ जिले से होते हुए सांबा की ओर रवाना हो गई। 
विज्ञापन


इसमें शामिल बाइकरों ने बताया कि यह उनके लिए जीवन का एक खास अनुभव है। इस रैली में शामिल हर बाइकर इस अनुभव को महसूस करना चाहता है। उन्होंने कहा कि 75 आइकॉनिक स्थलों पर पहुंचकर 75 कार्यक्रम किए जाएंगे, जो देश की युवा पीढ़ी के साथ-साथ आम लोगों को भी संदेश देगी। इसके साथ ही बाइकरों ने युवाओं को देशसेवा का जज्बा लिए सेना में भर्ती होने का आह्वान भी किया।

जम्मू में बाइकर का गर्मजोशी से स्वागत

जम्मू। नौ सितंबर को दिल्ली से रवाना हुए फ्रीडम राइडर बाइकर रैली के 75 सदस्यीय दल का जम्मू पहुंचने पर हरि निवास पैलेस में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।  रैली देश के लगभग सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 18,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 25 नवंबर को अपने अभियान को संपन्न करेगी। भारतीय खेल प्राधिकरण, युवा सेवा और खेल विभाग और जिला प्रशासन ने इस दल का स्वागत किया। इस दल में 15 महिला बाइकर भी शामिल हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें