डोडा जिले स्थित एक मदरसे में सोमवार को भीषण आग लग गई। अचानक उठी लपटें से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां पढ़ने वाले बच्चों को खोजना शुरू कर दिया। पता चला कि जिस समय मदरसे में आग लगी थी सभी तीस छात्र मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोमंजिला भवन खाक हो गया था। मदरसा संचालकों ने बताया कि आग से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उधर, किश्तवाड़ जिले के ऊपरी मालीपेठ इलाके में छह नवंबर को भीषण आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया था। घटना की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। आग लगने से राशिद लोन के घर की तीसरी मंजिल पूरी तरह जल गई। जबकि, पहली और दूसरी मंजिल को सामान्य नुकसान हुआ।