फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में 12 सौ से अधिक पदों पर लिखित परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के पदों पर मंगलवार से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) शुरू हो गई। पहले दिन दिन तीन शिफ्ट में उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 36 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। कुल 1202 पदों के लिए 72000 युवा परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न जिला कैडर के लिए कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, सहायक प्रयोगशाला, एक्स-रे तकनीशियन, एक्स-रे सहायक, ईसीजी तकनीशियन सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा हुई। एक्स-रे तकनीशियन की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों ने कहा कि पेपर काफी कठिन था। सेलेबस से ही पेपर आया है, लेकिन सभी विषयों से बराबर प्रश्न नहीं आऐ थे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहला बुलाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद प्रवेश पत्र जांच हुई। परीक्षा केंद्रों पर कोविड से जुड़े सभी एसओपी का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। परीक्षा तीन शिफ्ट में हुई पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 12:30 से 2:30 बजे तक, तीसरी शिफ्ट 4 से 6 बजे तक थी। आज भी तीन शिफ्ट में परीक्षा होगी, जिसमें जूनियर फार्मासिस्ट, एनेस्थीसिया सहायक, चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता के पदों की परीक्षा होगी। हर केंद्र में प्रतिदिन 8 से 9 हजार उम्मीदवार तीन शिफ्ट में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा का परिणाम पर्सेंटाइल के आधार पर आएगा। पर्सेंटाइल का मतलब होता है कि आपकों कितने छात्रों से ज्यादा नंबर मिले हैं। जैसे अगर आपका पर्सेंटाइल 60 फीसदी है तो आपने 60 फीसदी उम्मीदवारों से ज्यादा मार्क हासिल किए हैं। इसमें उनके परीक्षा में हासिल अंक को उजगार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें