फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ लोगों में रोष

विज्ञापन
घगवाल राजपुरा मे राशन डीलर द्वारा दिए जाने बाला घटिया आटा दिखाते लोग - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
घगवाल। राजपुरा कस्बे में एक राशन डीलर के खिलाफ लोगों में रोष बना रहा। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। यही नहीं जन प्रतिनिधियों के खिलाफ भी लोगों ने अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शाम लाल, अशोक कुमार, अमीर चंद, पवन कुमार, ओमदत्त और बाल कृष्ण आदि ने बताया कि राशन डीलर उन्हें राशन की आपूर्ति ही नहीं करता है। उन्होंने टीएसओ को लिखित में दिया था कि उनका राशन डीलर को बदला जाए। विभाग की ओर से उक्त डीलर को ही बार-बार राशन की आपूर्ति दी जा रही है। लोगों को कहना था कि वह उक्त राशन डीलर से राशन नहीं लेंगे। वही उन्हें घटिया राशन की आपूर्ति की जाती है। मौके पर पहुंचे बीडीसी चेयरमैन, डीडीसी की सदस्य व नायब सरपंच को भी गुस्साए लोगों खरी खोटी सुनाई। लोगों का कहना था कि राशन डीलर को शीघ्र बदला जाए। मौके पर पहुंचे टीएसओ ने लोगों की परेशानी सुन कर लोगों को शांत किया।
----------
लोगों की शिकायत पर विभाग ने राशन डीलर को आधा राशन ही दिया था, अब लोगों की मांग है की सारा राशन डीलर से वापिस लिया जाए। विभाग राशन डीलर के पास पडा राशन भी वापस लेकर अन्य डीलर को राशन बांटने को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-साहिल कुमार, टीएसओ, घगवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें