फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

Tue, 04 May 2021 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी के सोपोर में मुठभेड़ चल रही है। अब तक दो आतंकियों का सफाया हो चुका है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। तलाभी अभियान अभी जारी है। इस ऑपरेशन को कुपवाड़ा पुलिस, सोपोर पुलिस, सेना की 22-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि सोपोर के नाथीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया। लेकिन आतंकी नहीं माने और गोलियां बरसाते रहे। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाजपेयी को था जगमोहन पर अटल भरोसा: इस वजह से जम्मू-कश्मीर में आज भी याद किया जाता है उनका कार्यकाल    

ये भी पढ़ें- कश्मीरी चेरी की बंपर पैदावार: कोरोना संक्रमण के दौरान बढ़ी मांग, जानिए इसमें क्या है खास 

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पिछले 24 घंटे में 4650 नए संक्रमित मिले और 37 की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें