फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कार्ड बनाने के लिए लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। राजपुरा में श्रमिकों के लिए श्रम विभाग की ओर से रविवार को शिविर लगाया गया। इसमें योजना से वंचित रहे श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए। शिविर में बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन का जनजीवन पर असर पड़ा है। गरीब श्रमिक वर्ग के लोग इससे ज्यादा प्रभावित हुए। इसको देखते हुए केंद्र सरकार श्रमिकों का डाटा एकत्रित करने का काम शुरू कर रही है। इसके तहत ब्लॉक राजपुरा में श्रमिकों के लिए पंजीकरण शिविर लगाया गया, और इसमें कई श्रमिकों ने लेबर कार्ड बनवाए। चेयरमैन राधा कृष्ण ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से उक्त लेबर कार्ड लोगों को बनाकर दिए जाते हैं, जिसमें 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी कार्ड धारक को मिलता है। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। अन्य गांवों में भी इसी तरह के कैंप लगाकर लोगों को कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, वे भी कार्ड बनवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान नायब सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, पंच कुलदीप कुमार बिट्टू, कमल किशोर, शम्मी कुमार सहित अन्य ग्रामीण लोग और विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें