फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा ये खिलवाड़

Mon, 03 May 2021 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन इंजीनियरिंग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। यहां छात्र आठ महीने से एक ही सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं। आमतौर पर इंजीनियरिंग कॉलेज में एक सेमेस्टर छह महीने का होता है, लेकिन जम्मू यूनिवर्सिटी द्वारा समय पर परीक्षा नहीं ली गई, जिससे छात्र आठ महीने से एक ही सेमेस्टर में हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की अव्यवस्था पर छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग, इंजीनियरिंग कॉलेज डीन और यूनिवर्सिटी के वीसी को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही का असर छात्रों की डिग्री पर भी पड़ेगा। समय पर परीक्षा नहीं होने पर छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होगा, जो छात्रों के करियर के लिए अच्छा नहीं है।

बता दें कि जनवरी में इंजीनियरिंग के छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग की लेकर प्रदर्शन किया था। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सभी ऑड सेमेस्टर और पहले, तीसरे सेमेस्टर के बैकलॉग की ऑनलाइन परीक्षा लेनी थी, लेकिन अभी तक यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने परीक्षा आयोजित नहीं करवाई है। एनएसयूआई जीसीईटी के अध्यक्ष अंकुश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ा है, ऐसे में अगले एक से दो महीने हालात सामान्य नहीं होने वाले हैं।
विज्ञापन


इसका असर सेमेस्टर पर पड़ेगा, क्योंकि सेमेस्टर पहले ही डेडलाइन पर है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रबंधन को चाहिए कि बच्चों की डिग्री को समय पर पूरा करने के लिए पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करवाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अगले आदेश तक प्रदेश में रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज 31 मई तक बंद
यह भी पढ़ें- दम तोड़ती इंसानियत: तड़पता रहा मरीज, गिड़गिड़ाते रहे परिजन, डॉक्टर बोले- वेंटिलेटर चलाना नहीं आता
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें