फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर के वार्ड-4 में आठ दिन से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के वार्ड-चार में पेयजल किल्लत के कारण लोग काफी परेशान हैं। यहां आठ दिन से जलापूर्ति ठप है। इस संबंध में वार्ड के लोगों ने कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। उसके बावजूद भी जलापूर्ति सुचारु नहीं हुई है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की कि कस्बे में चल रही पेयजल किल्लत को दूर किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जल्द ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एक्सईएन सुनील शर्मा ने बताया कि पंप में खराबी के कारण पानी की किल्लत चल रही है। जल्दी ही इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें