सीमांत घराना में टयूवेल का उदघाट्न करने पर आन करते सरपंच गुरदयाल सिंह
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ की घराना पंचायत के सरपंच सरदार गुरदयाल सिंह ने सोमवार को ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इससे किसानों को खेतीबाड़ी के लिए सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति होगी।
सीमावर्ती गांव घराना के किसानों को सीमा के साथ सटी भूमि को पानी की आपूर्ति के लिए दस वर्ष पूर्व ट्यूबवेल का कार्य आरंभ किया गया था। सीमावर्ती क्षेत्र तक बिजली व्यवस्था न होने पर इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया। गांव के लोगों द्वारा पंचायत के चुनाव के समय सरपंच गुरदयाल सिंह ने खेतीबाड़ी के लिए पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल चला पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग करने पर उन्होंने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाए जाने पर इसका कार्य पूरा किया गया।
सरपंच ने कहा कि ट्यूबवेल शुरू होने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा। यह ट्यूबवेल लंबे समय से बंद था, जिस कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था। अब ट्यूबवेल शुरू किया गया है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में भी उनकी बेहतरी के लिए कार्य किए जाते रहेंगे। इस दौरान पूर्व सरपंच शाम लाल, पंच देवराज, पंच लक्की राम, नंबरदार समाराम, गारू राम, जागर राम, रामपाल दलीप सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।