फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को जम्मू कश्मीर प्रशासन देगा पांच-पांच लाख की सहायता

Wed, 15 Nov 2023 08:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि जान गंवाने वाले के परिजनों को प्रदेश प्रशासन पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में उपचार के लिए लाई गई बच्ची - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जान गंवाने वाले के परिजनों को प्रदेश प्रशासन पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर यूटी प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

विज्ञापन




राष्ट्रपति, पीएम मोदी, उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डोडा बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस दुर्घटना में कई यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना पर दुख जताया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन


मृतकों के परिवार को दो लाख और घायलों को पचास हजार की घोषणा- पीएम

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"

उन्होंने घोषणा करते हुए कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।" मृतक और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।'' 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी डोडा हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Doda Accident Today: डोडा में बड़ा सड़क हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 38 की मौत, 17 लोग घायल

ये भी देखें- तस्वीरें: 42 सीटर बस में भरे 55 यात्री... ओवरटेक करने के लिए दो बसों से लगी थी होड़... खाई में गिरी; 38 की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें