फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: त्योहारी सीजन में ग्राहकों को भा रही धार्मिक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक फोटो फ्रेम बनी लोगों की पहली पसंद

Sat, 30 Oct 2021 11:09 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शहर के शालामार रोड, सिटी चौक, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, परेड, मोती बाजार, तालाब तिल्लो, जानीपुर, गांधीनगर, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों में धार्मिक सामग्री की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
रघुनाथ बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर पर आस्था से जुड़ी धार्मिक मूर्तियां, चित्र और प्रतिमाओं का विशेष महत्व है। ऐसे पर्व पर लोग प्रभु की सर्वप्रथम पूजा के बाद ही शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं। त्योहारी सीजन में अन्य खरीदारी के साथ धार्मिक मूर्तियों और चित्रों की खरीदारी बढ़ी है। इसमें ग्राहकों को सामान्य के साथ इलेक्ट्रॉनिक फोटो फ्रेम भा रहे हैं। इस व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में कारोबार में और तेजी आएगी।

विज्ञापन


पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक सामग्री की बिक्री हो रही है। इसमें शालामार रोड, सिटी चौक, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, परेड, मोती बाजार, तालाब तिल्लो, जानीपुर, गांधीनगर, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों में धार्मिक सामग्री की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसमें इलेक्ट्रानिक फोटो फ्रेम लोगों को भा रहे हैं। इसके लिए आर्डर पर कई फ्रेम बनवाए जा रहे हैं। आगामी त्योहारों से जुड़े फोटो फ्रेम में मां सरस्वती, लक्ष्मी माता, भगवान गणेश, भगवान विश्वकर्मा पहली पसंद हैं।

ये लकड़ी के अलावा सोने, चांदी के आभूषणों में उपलब्ध हैं। इसमें सामान्य फोटो फ्रेम 5 बाई 7 इंच का 50 से 60 रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि अधिकतम साइज 24 बाई 36 इंच तक रहता है। इसी तरह इलेक्ट्रानिक फोटो फ्रोम 500 रुपये से शुरू होकर हजारों रुपये में उपलब्ध हैं। कच्चा माल में महंगाई के चलते इस बार फोटो फ्रोम की कीमतों में 5 से 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तवी रिवर फ्रंट की राह में अतिक्रमण बनेगा रोड़ा, कंपनी फाइनल होने के बाद दिसंबर में काम शुरू होने की संभावना
विज्ञापन


मोती बाजार में फोटो फ्रेम का व्यवसाय करने वाले अमित शर्मा ने कहा कि उन्हें पास आगामी त्योहारों को लेकर फोटो फ्रेम के लिए आर्डर आ रहे हैं और उम्मीद है कि इस व्यवसाय में तेजी आएगी। इन फोटो फ्रोम में लगी एलईडी लड़िया इसकी सुंदरता को बढ़ाती हैं। इसके अलावा बाजार में इलेक्ट्रानिक दिए और कैंडल आदि उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें