फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदरकोट में यात्री निवास का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब

विज्ञापन
Development
विज्ञापन
रामबन। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की ओर से चंदरकोट में यात्री निवास का निर्माण अब पूरा होने को है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय विद्युत निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने 900 मेगावाट बगलिहार जलविद्युत परियोजना के पास चिनाब नदी के तट पर लगभग 24 कनाल भूमि में 32.16 करोड़ रुपये की लागत से यात्री निवास का निर्माण किया जा रहा है। महलनुमा आवासीय परिसरों वाले इस यात्री निवास में पूर्वनिर्मित इंजीनियर संरचनाओं से बनाए गए 17 तीन मंजिला शयनगृह होंगे।
अधिकारियों ने कहा कि जरूरत या किसी आपात स्थिति में इस यात्री निवास में एक बार में 4800 तीर्थयात्री ठहर सकेंगे। उपायुक्त मुसरत इस्लाम के अनुसार निवास अमरनाथ जी यात्रा के दौरान भगवती नगर जम्मू में यात्री निवास पर बोझ को कम करेगा। साथ ही जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरुद्ध होने पर फंसे यात्रियों को आश्रय देने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण और अन्य संबद्ध कार्य चौबीसों घंटे चल रहे हैं। उम्मीद है कि काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार यात्री निवास के संचालन से यहां न केवल रोजगार पैदा हो रहा है, बल्कि इससे स्थानीय पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। चंद्रकोट में निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे केंद्रीय विद्युत निर्माण विभाग के एक इंजीनियरिंग ने कहा कि परिसर की साज सज्जा का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने हितधारकों के विभागों और एजेंसियों के बीच कार्यों की प्रगति और अन्य जुड़े मुद्दों की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त रामबन हरबंस लाल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। उपायुक्त व्यक्तिगत रूप से दैनिक आधार पर निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी हितधारकों के विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं कि बिजली और पानी की आपूर्ति जैसी सभी सुविधाएं श्री अमरनाथ जी यात्रा 2022 से पहले हों।

Development

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें