फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर बनी रहती जाम की स्थिति

विज्ञापन
रियासी नगर के कोर्ट रोड़ नई बस्ती मार्ग पर दोपहर के समय लगा वाहनों का जाम। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। नगर के कोर्ट रोड, नई बस्ती मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा जाम मार्ग के शुरू होते ही स्थानीय कालिका माता जी के मंदिर के मुख्य द्वार तक लगता है। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूल, कॉलेज तथा कोर्ट के खुलने तथा बंद होने के समय सबसे ज्यादा जाम लगता है। कोर्ट में आने वाले वकीलों व पुलिस के वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई है, लेकिन उक्त पार्किंग में स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहन लगा रखे हैं। वहीं, रेहड़ी भी लगी हुई हैं। इसके अलावा कुछ लोग वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जो जाम का कारण बनते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें