फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। भाजपा प्रवक्ता अभिनव शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल से बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के हुए नुकसान को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की है। साथ ही जम्मू-सांबा के डीसी और कृषि विभाग के अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मुआवजा देने की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार को अभिनव शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों ने गांव संग्रामपुर, चनोचक, बाबा तालाब, झिड़ी, कानाचक, लाल्याल, गजनसु और बथुर सहित तहसील मढ़ के करीब 20 गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा, एसडीएओ मढ़ अश्वनी जोजरा आदि मौजूद रहे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों विशेष रूप से संबंधित उपमंडलों के उपमंडल मजिस्ट्रेट और तहसीलदारों को क्षेत्र और प्रत्येक किसान को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने की अपील की। उन्होंने जम्मू संभाग के सभी किसानों से अपील की है कि वह फसलों का बीमा समय पर करवाएं, ताकि भविष्य में नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें