फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कुंजवानी सिद्दड़ा बाइपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलटियां खाती हुईं 50 फुट दूर जा गिरी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतक की पहचान शुबन भट्ट निवासी बठिंडी के तौर पर हुई है। घायल जावेद इकबाल भी बठिंडी का ही रहने वाला है। उसे बत्तरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जावेद और शुबन कार नंबर जेके02सीएस, 6609 में बठिंडी से सिद्दड़ा की तरफ जा रहे थे। बत्तरा अस्पताल के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में शुबन गंभीर घायल हो गया। उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
पुली के नीचे मिला बिश्नाह के युवक का शव
वहीं पुरानी सतवारी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पुली के नीचे से बरामद हुआ है। मृतक बीनू कुुमार बिश्नाह का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में उसकी मौत हुई है। किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी। जिसमें वह घायल होकर पुली से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें