विजयपुर। पंजाब के बठिंडा के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता 134 वीं बार माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए साइकिल से निकले हैं। वह शुक्रवार को विजयपुर पहुंचे। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया।
राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि माता की उन पर असीम कृपा है। यही वजह है उन्हें माता के दरबार में हाजिरी लगाने का मौका मिलता है। वह कांगड़ा माता, ज्वाला जी, चामुंडा, चिंतपूर्णी आदि के दर्शन करते हुए अब माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र गुप्ता 33 साल से साइकिल से ही माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान व भाईचारे शांति और संप्रदायिक सौंदर्य का संदेश देते हैं। अब तक पांच लाख 92 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह 16 बार श्री अमरनाथ यात्रा भी पूर्ण कर चुके हैं। संवाद