शिवसेना कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान।
विजयपुर। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता और सांबा जिला प्रधान रमेश गुप्ता की देखरेख में सोमवार को विजयपुर में एक बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता शामिल हुए। बाद में प्रेसवार्ता में अश्वनी गुप्ता ने कहा कि सात अक्टूबर को मां वैष्णो देवी छड़ी यात्रा को साकार करने के लिए सभी संगठनों से अनुरोध किया गया है। यह 38 वीं छड़ी यात्रा है, हमारी पार्टी चाहती है कि जम्मू प्रांत के सभी लोग इसको पूरा करने के लिए सहयोग दें।
अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि यह छड़ी यात्रा पहले जम्मू से निकलती थी, लेकिन इस बार सांबा से निकलेगी। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन से भी सहयोग मांगा। इस दौरान शिवसेना जम्मू-कश्मीर टीम से बहुत लोग प्रभावित होकर टीम में शामिल हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने उनके नाम की घोषणा उनके पद के अनुसार की। इसमें राकेश सलाथिया को विजयपुर का अध्यक्ष बनाया, शिव कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, रविकांत जिला सांबा युवा अध्यक्ष, राकेश कुमार जिला सांबा युवा उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर उनके साथ रमेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजू सलारिया, पवन मन्हास एवं कुलदीप सिंह बागल, मंगू केसारिया अनिल गुप्ता, मंटू पंतोटा कांता मनियाल, भारती मेहरा भी मौजूद रहीं।