फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी दल ने की बैठक

विज्ञापन
परगवाल में वैस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी दल के लोग बैठक के दौरान विचार विमर्श करते हुए
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी दल ने मासिक बैठक की। इसमें कमेटी के उप प्रधान सुखदेव सिंह मन्हास मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक में रिफ्यूजी परिवारों को मिलने वाली सहायता राशि संबंधित फाइलों के बारे में विचार विमर्श किया गया। रिफ्यूजी परिवारों से जल्दी से जल्दी फाइलें जमा कराने की बात कही गई। बैठक में पहुंचे लोगों ने कमेटी के उप प्रधान सुखदेव सिंह मन्हास की अध्यक्षता में तहसीलदार इम्तियाज से मुलाकात कर रिफ्यूजी परिवारों को आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया। तहसीलदार ने भरोसा दिया कि उनकी मांगों की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर विशंभर सिंह, बाबूराम, पानु राम, संसार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें