सांबा। कस्बे के वीर भूमि पार्क पर शनिवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डोगरा सदर सभा, संब्याल बिरादरी, राजपूत सभा, वॉर मेमोरियल कमेटी की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
बता दें कि हर वर्ष शहीदों की याद में वीर भूमि पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कोरोना के चलते कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। अब फिर कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस मौके पर गुलचैन सिंह चाढ़क, स्वर्ण सिंह चाढ़क, राकेश सिंह, शिवचरण सिंह, कर्ण सिंह, मोहिंदर सिंह, राजेश्वर सिंह बिक्का, मोहिंदर सिंह, महादीप सिंह जमवाल उपस्थित रहे।